Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बीकेटी में ट्रक ने निर्माणाधीन पुलिया तोड़ी,चालक पर एफआईआर दर्ज


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में कॉलेज के बाहर निर्माणाधीन निजी पुलिया को एक ट्रक ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना के बाद ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बीकेटी स्थिति भैंसामऊ रोड पर आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के बाहर आवागमन की सुविधा के लिए निजी खर्च पर एक पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं शिकायत के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9रू30 बजे एक भारी वाहन ट्रक संख्या में एमएच-05-एम एम -7244 मुख्य सड़क से लगभग 10 मीटर अंदर प्रवेश कर गया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही और अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हुए निर्माणाधीन पुलिया को तोड़ दिया। वहीं पुलिया क्षतिग्रस्त होने से संस्था को आर्थिक नुकसान हुआ है और आवागमन भी प्रभावित हुआ है। विजय बहादुर सिंह की तहरीर पर बख्शी का तालाब पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |