Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़ में थाने से मंदिर तक पहुंची प्रेम कहानी, सानिया और अमन ने रचाई शादी


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। प्रेम संबंध को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार शादी में बदल गया। कई घंटों तक थाने में चली बातचीत के बाद दोनों परिवारों ने सहमति जताई और प्रेमी जोड़े ने मंदिर में विवाह कर लिया। इस शादी को एक मिसाल की तरह देखा जा रहा है। शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव का है। गांव की रहने वाली सानिया बानो और अमन कुमार पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। दोनों के घर भी एक-दूसरे से ज्यादा दूर नहीं हैं। जब परिवार वालों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो विरोध शुरू हो गया।

बात बढ़ने पर युवती के पिता खुर्शीद आलम ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और समझाने की कोशिश की। बताया जाता है कि थाने में करीब 6 घंटे तक पंचायत चली। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों परिवारों को समझाया और लड़का-लड़की की इच्छा का सम्मान करने की बात कही। इस दौरान लंबी बातचीत के बाद माहौल बदल गया। सानिया के पिता ने बेटी की खुशी को देखते हुए रिश्ते के लिए हामी भर दी। परिवार की सहमति मिलते ही दोनों पक्षों के बीच चल रहा तनाव खत्म हो गया

इसके बाद सानिया और अमन ने मंदिर में शादी कर ली। शादी के दौरान दोनों ने रीति-रिवाजों का पालन किया और अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी लिया। बताया गया कि युवती ने शपथ पत्र देकर अपनी मर्जी से अमन को जीवनसाथी चुनने की बात कही, जबकि अमन ने भी जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए दोनों ने पहले से ही नोटरी के माध्यम से जरूरी दस्तावेज और हलफनामा भी तैयार कराया था। इसमें साफ लिखा गया था कि यह विवाह दोनों की सहमति से हो रहा है। अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |