Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः भंडारे की सामग्री लेकर शिवभक्तों की टोली बालटाल रवाना


लखनऊ। श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान जानकीपुरम् द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कश्मीर के बालटाल पुलपार में 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 20वां 57 दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गुरुवार शाम जानकीपुरम् विस्तार स्थित संगठन कार्यालय में शिवपूजन व आरती हुई। जिसके बाद निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुये मुंशी पुलिया चैराहे पर सम्पन्न हुई। जहाँ से भंडारे की सामग्री के साथ शिवभक्तों की टोली बालटाल कश्मीर के लिये रवाना हो गई। 

शोभा यात्रा में शंकर पार्वती व राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही और भक्त जमकर झूमते नजर आए। संगठन के अध्यक्ष अरूणेन्द्र मौर्या ने बताया कि पिछले 20वर्षों से संगठन भंडारे का आयोजन कर रहा है और इससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओ को भी खासी सहूलियत मिलती है। 

शोभा यात्रा में अरुणेंद्र मौर्य, कमलेश्वर सोनी, मनोज मिश्रा, किशन सिंह बिष्ट, विजय कुमार यादव, प्रमोद तिवारी, अवधेश अग्रवाल, एआर तिवारी, शेखर कश्यप, अनिल पांडे, उपेंद्र सिंह, आलोक पांडे, विनीत गौड़, नितिन पाल, राजकुमार सोनी, कृष्ण कुमार लोधी, राजेश मौर्य, सुशील सिंह, विनोद सिंह, सतीश अवस्थी, अमित सैनी, विनय कुमार गिरि, राजकिशोर शुक्ला, अमर सिंह लोधी, पंकज मौर्य, वीरेन्द्र यादव, राकेश रस्तोगी सहित काफी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |