गुरसहायगंज/कन्नौज । व्यापारी की कार्य के प्रति निष्ठा एवं लगन ही उसके व्यापार की सफलता की कुंजी है द्य ग्राहकों के प्रति व्यापारी को ईमानदार एवं मृदु भाषी होना चाहिए द्यउक्त विचार भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने सतौरा स्थित एक प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन करने के उपरांत व्यक्त किया।
बुधवार को उद्घाटन करने के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार एवं विभागों में बैठे बाबू किसान विरोधी कार्य कर रहे हैं द्य किसानों को भरपूर मात्रा में बिजली पानी एवं खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है द्य केसीसी के नाम पर किसानों से धनउगाही की जा रही है द्य आलू किसान फसल के रेट कम होने के कारण सड़क पर आ गया है द्यसरकारी मुंक दर्शक बनी हुई हैद्य उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आलू का एमएसपी मूल्य घोषित करे द्य विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम कसे, जिससे किसान भाइयों को राहत मिल सके द्य जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किया द्य इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक चांद खान द्वारा शमीम सिद्दीकी एवं महेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्येक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया द्य इस अवसर पर मुख्य रूप से उपेंद्र सिंह राजपूत, डॉक्टर साजिद हुसैन , असगर खान हफीज खान सरवन अवस्थी सुधीर सिंह मसरूर खान पवन माथुर , राहुल कुमार , निखिल प्रताप सिंह , धर्मेंद्र सिंह राजपूत उर्फ बबलू ठाकुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
