आगरा। डा० अम्बेडकर बार एसोसियेशन, आगरा का वार्षिक चुनाव सत्र 2026दृ2027 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया उपभोक्ता फोरम के सामने स्थित अधिवक्ता खेमचन्द शाक्यवार के चैम्बर पर मुख्य चुनाव अधिकारी अमर सिंह कमल एडवोकेट तथा सहायक चुनाव अधिकारियों सुरेश चन्द जरारी एडवोकेट, प्रदीप कुमार पिप्पल एडवोकेट, विद्याराम बघेल एडवोकेट एवं संजीव निगम एडवोकेट की देखरेख में सम्पन्न कराई गई।
महासचिव पद एवं संगठन सचिव (महिला) पद के लिए मतदान कराया गया। मतदान के उपरांत महासचिव पद पर आनन्द बिहारी एडवोकेट को विजयी घोषित किया गया। संगठन सचिव (महिला) पद पर भी मतदान के आधार पर परिणाम घोषित किए गए।
वहीं नामांकन जांच एवं नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष पद पर सुरेश चन्द सोनी एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र पाल एडवोकेट तथा संगठन सचिव (पुरुष) पद पर प्रवीन्द्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इनमें करतार सिंह भारती, खेमचन्द शाक्यवार, ओ०पी० सिंह, राजीव कुमार सोनी, रमेश चन्द्रा, राजेन्द्र कुमार कर्दम, प्रभूदयाल, रमेश चन्द विद्यार्थी, रामदत्त दिवाकर, सूरजभान भारती, गोपाल प्रताप सिंह, छोटे लाल सागर, संजय सिंह, ब्रजेन्द्र सागर, जे०एस० राना, अशोक कोटिया, भारत सिंह, सत्यप्रकाश, आनन्द प्रकाश, सोनपाल सिंह, दुर्गेश कुमार, सुभाष चन्द, नरेन्द्र प्रताप सिंह, सी०पी० सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, ओमकार सिंह, डॉ० राजकुमार, अनिल कुमार सिंह, आर०एस० मौर्या, चैधरी धर्म सिंह, जगदीश प्रसाद आजाद सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
