Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बर्थडे-पार्टी में बुकिंग के बहाने हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा! इटौंजा क्षेत्र में वीडियोग्राफर के साथी ने रची थी साजिश, पुलिस ने लूट का सामान किया बरामद


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा क्षेत्र में वीडियोग्राफर से लाखों रुपए के कैमरे और अन्य उपकरण लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वहीं स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ इटौंजा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद किया। वहीं पीड़ित अशोक के साथ काम करने वाला सहयोगी रोहन ही घटना का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस के मुताबिक, माल थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा निवासी अशोक यादव को व्हाट्सएप कॉल के जरिए बर्थडे पार्टी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की बुकिंग मिली थी। बीते सोमवार को वह अपने साथियों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। हीरापुरवा तिराहे के पास सुनसान इलाके में बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनकी कार रोक ली। तमंचे के बल पर 6 कैमरे, 7 लेंस, 2 गेम्बल, मोबाइल फोन समेत लाखों रुपए के उपकरण लूटकर फरार हो गए। वहीं घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डाटा और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। बुधवार को इटौंजा चैराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने राम अनुज और विपिन मिश्रा उर्फ दुर्लभ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में राम अनुज के पास से 315 बोर का तमंचा और 2 कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, फर्जी बुकिंग के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन घटना के बाद नष्ट कर दिया गया था। जांच में सामने आया कि अशोक यादव के साथ काम करने वाला रोहन शर्मा ही पूरे षड्यंत्र का सूत्रधार था, उसने पीड़ित के पास मौजूद महंगे उपकरणों और उसकी गतिविधियों की जानकारी आरोपियों को दी थी। इसके बाद लूट की योजना बनाई गई। इटौंजा पुलिस ने रोहन को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर दो वीडियो कैमरे, पांच लेन्स, दो गेम्बल, एक लाइट सेटअप बॉक्स, एक ओक्टा स्टैंड, चार मोबाइल फोन, एक तमंचा और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सभी को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |