लखनऊःजी.एस.टी अधिकारियों ने व्यापारियों दुकानदार को साथ किया संवाद
June 01, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी में एक निजी होटल में सोमवार को जी एस टी के आधिकारियों ने व्यापारियों व दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित करते हुए बैठक का आयोजन किया उपायुक्त राज्य खंड 14 लखनऊ वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंसा के अनुरूप व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक खंड स्तर पर खंडाधिकारी की उपस्थित में रहकर किया जा रहा है कार्यक्रम में जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल, ई इनवोयसिंग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स ,क्रेडिट से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई इसके साथ ही नियम 14 ए प्रावधानों को भी व्यापारियों को अवगत कराया गया कार्यक्रम में जीएसटी 2.0 पर विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतीकरण के साथ व्यापारियों के सवालों के जवाब दिये गये। यह कार्यक्रम 20 जून तक प्रत्येक जिले में खंडवार किए जाएंगे जिसमें जी एस टी अधिकारियों के द्वारा दुकानदारों व्यापारियों के साथ बैठक कर रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य प्रकार की आ रही समस्याओं के विषय में विस्तृत संवाद स्थापित करना है। बैठक में अमरदीप वर्मा उपायुक्त राज्य कर खंड 16, संजय सिंह सहायक आयुक्त राज्य खंड 14 ,अभिमन्यु पाठक सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 16 , प्रखर सिंह राज्य कर अधिकारी खंड 16 ,और सत्यजीत राज्य खंड अधिकारी खंड 14 लखनऊ के साथ संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद रतन सिंह, अतुल मिश्रा, योगेंद्र प्रसाद दीक्षित सहित कई व्यापारी व स्थानीय दुकानदार मौजूद रहें।
