Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के साथ आयोजित हुआ विशाल भंडारा ! मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित शामिल अतिथियों ने किया हनुमान जी का पूजन अर्चन


प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर जन औषधि केंद्र के आयोजकत्व में ज्येष्ठ मास के पांचवें मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जन औषधि केंद्र के दीपक उमरवैश्य की देखरेख में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ 0 मनोज खत्री के संयोजन में पंडित शुशील मिश्र व अखिलश पाण्डेय के द्वारा किया गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत आरती हुई। तदुपरांत पवन पुत्र हनुमान जी को भोग लगा कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भंडारे का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ 0 सोमनाथ,सीएमएस डॉ 0 शैलेंद्र कुशवाहा,डॉ 0 विमल, डॉ 0 अनुराग गुप्ता, डॉ 0 सुदीप सिंह, डॉ 0 राकेश त्रिपाठी व दिनकर दूबे पिंटू की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में मेडिकल कॉलेज व महिला व पुरुष अस्पताल के समस्त स्टाफ के साथ ही अधिवक्ता व समाजसेवी संगठन के लोगों ने सहभागिता निभाई और भणंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ 0 सोमनाथ ने पवन पुत्र हनुमान जी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम व आयोजक मंडल की सराहना की। देर शाम 5 बजे तक भंडारा कार्यक्रम जारी रहा। इस दौरान दीपक उमरवैश्य ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पवन पुत्र हनुमान जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में प्रमुख रूप से अधिवक्ता अजीत शर्मा, अभिषेक दूबे मोनू, सद्दाम अहमद, बृजेश यादव,सरफाराज, आशीष,सूरज, अनुराग, कपिल मिश्र,एमएसआरए अध्यक्ष विकल पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, वीरपाल सिंह, अभिषेक पाण्डेय,अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह, महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल, उदित गिरी, पंकज चैधरी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष कामिनी श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विधायक मीडिया प्रभारी अरूण मौर्य, अधिवक्ता चंद्रेश पाण्डेय, विवेक मिश्र,अनुज श्रीवास्तव, वरूण श्रीवास्तव सहित आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |