Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण



प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का व्यापक रूप से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, विभिन्न बैरकों, पाकशाला, पुस्तकालय, चिकित्सालय, आंवला प्रसंस्करण केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन परीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महिला बंदियों से उनके स्वास्थ्य, खान-पान, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को पोषाहार सामग्री भेंट कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की। किशोर बैरक में अधिकारियों ने किशोर बंदियों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |