Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः महंगाई डायन खाए जात है.... ! सपा ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


अमेठी। बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गौरीगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राम केवल त्रिपाठी को सौंपा।ज्ञापन में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, बिजली व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैंवहीं सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में विफल रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्थाओं से परेशान है तथा सरकार जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। लाखों अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक माफियाओं के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। सरकार को पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए ऐसी घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने के लिए मजबूत और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करनी चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरशद अहमद, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा, एडवोकेट मोहम्मद नईम, पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, तथा बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |