उत्तराखंड: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अपीलय बीएलओ का सहयोग करें नागरिक
June 10, 2026
उत्तराखंड । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य वृहद स्तर पर शुरू हो गया है जिसके तहत मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा वर्तमान में चल रहे इस घर-घर सर्वे (डोर-टू-डोर) अभियान के दौरान जब भी बीएलओ आपके आवास पर आएं तो उन्हें अपने परिवार के संबंध में सही और प्रामाणिक जानकारी अवश्य उपलब्ध कराएं।
