Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना निवासी जगदीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र राहुल कुमार अपने फूफा भारत सिंह निवासी खरगापुर के साथ बाइक से पिपरैया सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक संख्या न्च्26र्।9034 के चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहुल कुमार और भारत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां राहुल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान राहुल कुमार की मौत हो गई, जबकि भारत सिंह का उपचार अभी जारी है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर संबंधित बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |