Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः मामूली विवाद में बहू से मारपीट, सास-ननद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब मामूली कहासुनी को लेकर सास, ननद और देवर ने बहू के साथ कथित रूप से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर फाजिलपुर निवासी पूजा देवी पत्नी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मामूली विवाद को लेकर उसकी सास ओमवती, ननद रंगोली देवी, देवर राहुल उर्फ पुष्पेंद्र तथा सोल्जर पुत्र कृष्णपाल ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता के अनुसार शोर-शराबा सुनकर जब उसके पति अवधेश कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आईं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर ओमवती, रंगोली देवी, राहुल उर्फ पुष्पेंद्र तथा सोल्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |