Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक की मौत, हार्ट पेसेंट था


बेंगलुरु में मोबाइल छीनकर भागते समय एक युवक की मौत हो गई। वह दिल का मरीज था और एक अन्य व्यक्ति के साथ मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था। दोनों फोन छीनने के बाद स्कूटी से भाग रहे थे, लेकिन एक मजदूर ने उनकी गाड़ी पर बोरी फेंक दी। इससे स्कूटी गिर गई और आरोपी स्कूटी के साथ छीना हुआ फोन छोड़कर भागने लगे। लगभग 250 मीटर भागने के बाद एक आरोपी गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल छीनने की 18 साल के युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। वह पकड़े जाने से बचने की कोशिश में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। उसके साथी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक की पहचान जुनैद (18) के तौर पर हुई है, जबकि उसके साथी अरबाज (23) को घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 15 जून को शाम करीब 5:30 बजे बेंगलुरु के व्यस्त कब्बनपेट इलाके में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में दोनों को दोपहिया वाहन पर एक पैदल यात्री का पीछा करते और फिर तेजी से उसका मोबाइल फोन छीनते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित ने तुरंत शोर मचाया और उनका पीछा किया। एक सतर्क मजदूर ने भाग रहे स्कूटर पर बोरी फेंकी, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों संदिग्ध फुटपाथ पर गिर पड़े।

भीड़ से बचने की हड़बड़ी में संदिग्धों ने चोरी का फोन और स्कूटर वहीं छोड़ दिया और पैदल ही भागने लगे। पुलिस ने बताया कि करीब 250 मीटर दौड़ने के बाद जुनैद अचानक एक खड़ी मोटरसाइकिल के पास गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अरबाज, जिसका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जो आदतन अपराधी बताया जाता है, उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, जुनैद का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था।

जांच के दौरान जुनैद के माता-पिता ने अधिकारियों को बताया कि वह दिल का मरीज था और उसके कोरोनरी स्टेंट लगा हुआ था, जिसकी वजह से दुर्घटना और दौड़ने के बाद उसके अचानक गिरने और मौत होने की संभावना है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मोबाइल छीनने का मामला और जुनैद की मौत के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |