लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बलरामपुर चिकित्सालय में ष्एक वृक्ष माँ के नामष् अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग,अमित कुमार घोष, आईएएस रहे। कार्यक्रम में विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन, आईएएस विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित कुमार घोष द्वारा चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ष्एक वृक्ष माँ के नामष् अभियान प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं मातृत्व के सम्मान का अद्भुत संगम है।
विशिष्ट अतिथि रवि रंजन, आईएएस ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा वृक्षारोपण के माध्यम से हम भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकते हैं।
इस अवसर पर महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश, डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक (परिवार कल्याण), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश डॉ. एच.डी. अग्रवाल, तथा महानिदेशक ( प्रशिक्षण), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश, डॉ. रंजना खरे ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा हरित एवं स्वच्छ उत्तर प्रदेश के निर्माण में जनसहभागिता को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में निदेशक, बलरामपुर चिकित्सालय, डॉ. विवेक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी एवं चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव सहित चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया।
निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने कहा कि बलरामपुर चिकित्सालय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया। ष्एक वृक्ष माँ के नामष् अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। मुख्य फार्मासिस्ट राजीव कनौजिया ने कहा कि चिकित्सा जगत में रोज नई औषधियों और उन्नत तकनीकों की खोज हो रही हैं लेकिन जीवन की सबसे बुनियादी और पहली औषधिकृशुद्ध वायु, स्वच्छ जल और हरी-भरी धरतीकृको हम पीछे छोड़ते जा रहे हैं।
आज चिकित्सालयों में बढ़ती हुई सांस की बीमारियाँ, अस्वस्थ जीवनशैली और नए-नए विकार इस बात का जीवंत प्रमाण हैं कि हमने प्रकृति के साथ कहीं न कहीं बहुत बड़ा खिलवाड़ किया है। इसी दर्द और वर्तमान हकीकत को बयां करते हुए कहा कि -
- ष्हवा में जहर है, पानी भी अब बीमार रहता है
- परिंदा पेड़ खोकर आज कल लाचार रहता है।
- धुएँ के बादलों ने छीन लीं मासूमियत सबकी,
- मरीजों से भरा अब शहर का बाजार रहता है।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सतत् भविष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किया गया।
.jpg)