लखीमपुर खीरी (ओयल)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर, ओयल परिसर में एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आर.के. कोली द्वारा संयुक्त रूप से परिसर में औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने विचार साझा किए। प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि ष्स्वस्थ जीवन के लिए शुद्ध पर्यावरण सबसे पहली जरूरत है। मेडिकल कॉलेज परिसर को हरा-भरा बनाना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि यहाँ आने वाले मरीजों और तीमारदारों को एक स्वच्छ और सकारात्मक माहौल मिल सके।ष्सीएमएस डॉ. आरके कोली ने कहा कि ष्सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और पालन-पोषण करना भी उतना ही जरूरी है। ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में हमें प्रकृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।ष्इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरपी वर्मा सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
