Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः एसपी ने पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित


गौरीगंज/अमेठी। वामा सारथी (पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वाधान में पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा जनपद में नियुक्त पुलिसकर्मियों के 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया । मेधावियों में छात्रा जान्हवी यादव नें 97.2 प्रतिसत  छात्र प्रांजल यादव ने 93 प्रतिसत:, छात्र उज्जवल गौर ने 92 प्रतिसत व छात्र प्रथम प्रकाश दूबे ने 90 प्रतिसत अंक अर्जित किये । तदोपरान्त महोदय ने बच्चों से संवाद कर उनको बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल एक पड़ाव है, असली मंजिल अभी बाकी है । महोदय ने बच्चों को भविष्य की हर प्रतियोगिता में सफल होने हेतु जीवन में एक अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का मूलमंत्र दिया । महोदय द्वारा विषम परिस्थितियों और कठिन ड्यूटी के बावजूद बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा व संस्कार देने के लिए पुलिसकर्मी अभिभावकों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री श्वेताभ भास्कर व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |