Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: जेसीबी द्वारा तालाब की खुदाई, जिम्मेदार बने मूकदर्शक


जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहाँ मजदूरों को गांव मे ही काम देने के लिए योजना के तहत प्रयासरत है तो वहीँ प्रधानो की मनमानी के चलते जेसीबी द्वारा तालाब की खुदाई करके मजदूरों के अधिकार का हनन किया जा रहा है जिम्मेदार बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकली के पूरे गंगा सिंह मे स्थित तालाब जिसकी खुदाई पूर्व मे हो चुकी थी लेकिन पट जाने के चलते पुनः ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी से तालाब खुदवाया जा रहा है जिससे गरीब मजदूरों को गांव मे काम ना मिलने से अपनी जीविका चलाने के लिए गांव से दूर जाकर मजदूरी कर रहे हैं मजदूरों ने बताया कि जब गांव मे काम नहीं मिलता तो परिवार चलाने के लिए कहीं ना कहीं जाकर मजदूरी करना ही पडेगा। इस संबंध मे खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सरकारी योजनाओं के तहत तालाब की खुदाई जेसीबी द्वारा कराने का सवाल ही नहीं उठता और इस समय ब्लॉक की तरफ से कोई काम नहीं चल रहा है कोई अपना व्यक्तिगत खुदाई कर रहा होगा फिलहाल जांच पडताल की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |