Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सैरपुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ज्वेलरी दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। वहीं इस घटना में दुकान में रखे एसी, सीसीटीवी कैमरा, डमी ज्वेलरी समेत लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं यह घटना छठा मील रैथा रोड चैराहे के पास स्थित पूजा ज्वेलर्स में हुई,जब सुबह अचानक दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं दुकान के कर्मचारी राजू सोनी ने बताया कि रात में दुकान बंद करने के बाद वे घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने फोन करके उन्हें घटना की जानकारी दी। राजू सोनी ने यह भी बताया कि दुकान के मालिक विकास सोनी किसी काम से शहर से बाहर गए हुए हैं। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की वजह से दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |