प्रतापगढः युवती के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा
June 03, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के अपहरण को लेकर लालगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के बसन्तगंज जेवई निवासी गजाधर सोनी पुत्र श्रीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छब्बीस मई को दिन में लगभग दो बजे उसकी इक्कीस वर्षीया पुत्री घर से बाहर निकली थी। तहरीर के मुताबिक गांव का आरोपी आनन्द केसरवानी उर्फ फूटी पुत्र मनोज उसकी पुत्री को बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आनन्द केसरवानी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। कोतवाली के निरीक्षक अपराध सुनील कुमार का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)