Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले की लालगंज पुलिस ने अज्ञात कार की टक्कर से दुर्घटना में युवक के घायल होने को लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के नेताजीपुरम घुइसरनाथ रोड निवासी दीपक सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दो जून को शाम चार बजे उसका भाई हिमांशु सोनी पाण्डेय का पुरवा निवासी अपने मित्र गोविन्द सरोज पुत्र श्रीपाल सरोज के साथ बाइक से बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। जलालपुर मोड़ के निकट एक पेट्रोल पम्प के पास लालगंज की ओर से आ रही तेजगति की कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में उसका भाई हिमांशु गंभीर रूप से चुटहिल हो गया। चुटहिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |