Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: मरीजों के जेब पर डाल रहे डाका ! सड़कों पर यमराज बनकर बैठे झोलाछाप डॉक्टर


जगदीशपुर/अमेठी। भयंकर गर्मी व तपन के चलते संक्रमण बिमारी की चपेट में आकर लोग बिमार होते जा रहे हैं। तों वहीं उपचार के लिए रोडो पर यमराज बनकर बैठे झोलाछाप डॉक्टर मनमानी फीस लेकर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे जिम्मेदार अधिकारी बेखबर  विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या, रायबरेली रोड, आंनद नगर, बाबा गंज, रंका पुर, श्रीं राम गंज,मंगरौली, चैराहा, ,हसन पुर, वारिस गंज रोड़ हारीमऊ देवकली,मंगौली, रानी गंज,पुरब गांव चैराहा, बड़ा गांव आदि गांव के किनारे अपनी दुकान खोलकर बैठै झोलाछाप डॉक्टर जो अपना कमाऊ धंधा चटका रहें हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इन डाक्टरों के पास न डिग्री है न डिप्लोमा फिर भी अपनी दुकान खोलकर मरीजों की जमा भीड़ का उपचार करने में मस्त रहते हैं। इसके चलते अधिकतर मरीजों की हालत मे सुधार आने के बजाय तबियत बिगड़ती चली जाती है।तब परिजन लेकर सरकारी डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। जहां कुछ मरीज स्वस्थ्य तों कुछ मरीजों को गंभीर स्थिति में चिकित्सक ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजते रहते हैं। गौरतलब हो कि यदि झोलाछाप डॉक्टरों का कमाऊ धंधा इसी तरह फलता फूलता रहा  जिम्मेदारों ने गौर न किया तो मरीज बेमौत काल के गाल में समाते रहेंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशु मान सिंह ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम छापेमारी करके अवैध रूप से दुकान चला रहे। झोलाछाप डॉक्टरों की जांच पड़ताल करके दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |