अमेठीः स्वीट होम फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास, मिलेगा निःशुल्क भोजन
June 29, 2026
अमेठी। समाज सेवा के उद्देश्य से कार्यरत स्वीट होम फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए प्रत्येक सोमवार निःशुल्क भोजन वितरण अभियान संचालित किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य सेवा, सम्मान और मानवता के भाव को समाज में बढ़ावा देना है। फाउंडेशन के बैनर पर अंकित संदेश ष्एक कदम मानवता की ओरष् और ष्बस एक संकल्प दृ सेवा, सम्मान और मानवता संस्था की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अभियान के तहत हर सोमवार जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।इस सेवा अभियान की पहल आकाश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव एवं विकास गुप्ता द्वारा की गई है। संस्था के सदस्यों ने समाज के सक्षम लोगों से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके। स्थानीय लोगों ने स्वीट होम फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक और मानवीय प्रयास बताया है।
