संग्रामपुर: दरवाजे की कुंडी तोड़ कर हुई घर में चोरी
June 29, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के संग्रामपुर गांव की महिला मिथिलेश पत्नी मक्खनलाल ने थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी कि घर के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर कमरे के अंदर रखे बाक्स और अलमारी तोड़कर रखें गहने व कुछ नकदी उठा ले गए। पीड़िता ने बताया कि हमारा और हमारी देवरानी का पूरा परिवार परदेश में रहता है। पीड़िता के अनुसार एक सप्ताह पहले अपने घर आई थी सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन बच्ची के आधार में जन्म तिथि गड़बड़ होने के कारण उसे ठीक कराने के लिए आज सुबह आई और देखा कि घर के चारदीवारी को फांदकर अंदर कमरे के ताला न टूटने पर कुंडी को तोड़कर रखें जेवरात,पीतल के बर्तन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गए।मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस जांच में जुट गई।
