Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बहन को परीक्षा दिलाकर लौट रहे अधिवक्ता पर दबंगों ने किया हमला, लूटपाट का आरोप


आलमबाग। लखनऊ हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एक अधिवक्ता ने आशियाना पर गाड़ी नंबर आधार पर पांच अज्ञात दबंगों के खिलाफ मारपीट,क्षतिग्रस्त करने असलहा तान धमकाने समेत अन्य आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मूलरूप से गोंडा जनपद के आनंद नगर में रहने वाले पंडित वेंक्टेश पेशे से अधिवक्ता है और वर्तमान में उच्च न्यायालय लखनऊ में वकालत करते है। अधिवक्ता का आरोप है कि वह बीते 31 मई को अपने बहन को बीएड की परीक्षा दिलाने बाबा साहब अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आए थे। परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत शाम करीब 5.40 बजे गेट. न0 1 के सामने पीछे से एक वाहन संख्या यूपी 32 एलडब्लू 7754 बलेनो गाडी ने उनकी स्विफ्ट कार में टक्कर मारकर गाड़ी आगे लगा दिया और बिना किसी वार्ता के अचानक से उनपर हमला कर दिया और गाडी की चाभी निकालकर उनकी का गला दबा दिया और  सोने की चेन खींच लिया जब बहन ने हमलावरों का विरोध किया तो दबंगों ने उनकी बहन का भी गला दबा दिया था जिसकी सूचना उन्होंने कंट्रोल पुलिस को दी थी, आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पीजीआई थाने पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही जिसपर वह पीजीआई थाने के लिए जाने लगे वैसे ही थोडे देर बाद सामने से एक काली नेक्सन गाडी से 5 लोग सामने से आकर सीधा टक्कर मार दिया फिर गाडी से उतरकर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दिया और सभी लोग उतरकर गाडी की डोर को खोलने की कोशिश करने लगे व गाडी पर लात घूसे मारने लगे। अधिवक्ता अपनी जान बचा 

गाडी को आगे बढाया तो सभी लोग मिलकर ईंट पत्थर से गाडी को मारने लगे गाडी को छतिग्रस्त कर दिया। प्रार्थी ने गाडी अपनी जान बचाकर किसी तरह भागा तभी सभी हमलावर करीब 5 किमी तक पीछा किया। अधिवक्ता की शिकायत पर आशियाना पुलिस गाड़ी नंबर और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |