Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आलिया का खतरनाक एक्शन और बॉबी देओल का हरियाणवी अंदाज


'अल्फा' की रिलीज को लेकर काफी चर्चाएं है। ये फिल्म इसी साल धमाका करने वाली है। ये वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमन सेंट्रिक स्पाई फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के मेकर्स ने फर्टलुक टीजर जारी कर दिया है, जिसमें सिर्फ आलिया भट्ट और बॉबी देओल की ही झलक देखने को मिल रही है। आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं बॉबी देओल हरियाणवी लहजा आप टीजर में सुन सकते हैं। धांसू टीजर देखने के बाद भी फैंस बस एक ही बात पूर रहे हैं कि फिल्म दूसरी लीड यानी शरवरी वाघ कहां हैं और वो टीजर से क्यों गायब हैं।

सामने आए टीजर में आप देख सकते हैं कि बॉबी देओल आलिया भट्ट के पिता के रोल में हैं, जिन्होंने उसे बचपन से एक खास मिशन अल्फा के लिए ट्रेनिंग दी है। वो बचपन से ही सिखाते हैं कि वुल्फ के बेटी वुल्फ होती है। टीजर की शुरुआत आलिया भट्टे के बर्थडे सेलिब्रेशन से शुरू होती है, जिसमें बॉबी उन्हें एक खास गिफ्ट देते हैं, वो जैसे ही इसे खोलती हैं, उनके सामने मिशन की जानकारी और आगे का मकसद साफ होता है। टीजर देखकर लग रहा है कि ये काफी लेयर्ड कहानी होगी और इसमें कई पर्तें खुलेंगी। एक्शन के साथ कहानी में सस्पेंस और थ्रिल भी कमाल का देखने को मिलेगा। कहानी में आगे क्या मोड़ आएगा और आलिया किसके खिलाफ मिशन की तैयारी कर रही हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

टीजर में आप आलिया भट्ट बाइक पर स्टंट करते, जबरदस्त फाइट सीन देते और गोलियां चलाते देख सकेत हैं। वो ब्लैक फाइटर लुक में नजर आ रही हैं। उनका लुक पूरी तरह से एक्शन अवतार है और वो पहली बार इस तरह के किसी रोल में नजर आ रही हैं। आलिया पर ये नया लुक काफी सूट कर रहा है। बात करें बॉबी देओल की तो वो आलिया के पिता के रोल में हैं, जो पूरे टीजर में उन्हें ट्रेनिंग देते दिख रहे हैं। बचपन से लेकर बड़े होने तक वो एक्ट्रेस को तैयार करते दिखते हैं। बॉबी का किरदार भी काफी दमदार लग रहा है। बॉबी भी ज्यादातर सीन में या तो ब्लैक सैंडो में दिख रहे हैं या उन्होंने ब्लैक सूट कैरी किया है। आलिया और बॉबी के कंधे पर खास अल्फा मार्क की झलक भी दिख रही है, जो उनके मिशन का साइन है।

इस टीजर को देखने के बाद फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। कई फैंस टीजर देखने के बाद काफी उत्साहित हो गए हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर फैन को आलिया का एक्शन अवतार काफी पसंद आ रहा है, कई लोगों का कहना है कि बॉबी अपने बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं। इतना ही नहीं एक शख्स ने लिखा, 'बॉबी अपने बेस्ट फॉर्म में हैं, आलिया दमदार हैं, उनका ये अंदाज भा गया।' एक शख्स ने लिखा, 'बॉबी फिल्म में विलेन हैं, ये सस्पेंस आगे चलकर खुलने वाला है, कहानी अलग ही मोड़ ले लेगी।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'आलिया क्या मस्त एक्शन कर रही है।' वहीं कुछ लोगों को टीजर में शरवरी वाघ की खासा कमी खली, एक शख्स ने पूछा, 'आलिया की तरह शरवरी भी तो लीड एक्ट्रेस है, वो क्यों टीजर से गायब है?' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'शरवरी को क्यों नहीं रखा, क्या वो अब फिल्म में नहीं है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'लगता है ट्रेलर में शरवरी की धांसू एंट्री होगी, इसी वजह से वो यहां गायब है।'

बता दें, पहले आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर 'अल्फा' 10 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज की डेट बदल दी गई है, अब फिल्म एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की नई रिलीज डेट 3 जुलाई तय की गई है। शिव रवैल इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और ये यशराज बैनर के तले प्रोड्यूस की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |