लखनऊ: ट्रेन की टक्कर से महिला की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
June 15, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर इलाके के केसरी खेड़ा रेलवे फाटक निकट देर रात एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई,रेलवे पुलिस की सूचना पर पहुंची स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस ने मृतक महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी ।कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है।मृतका ने काले लाल रंग की साड़ी पहन रखा है। मृतका की पहचान का काफी प्रयास किया गया लेकिन मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
.jpg)