Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः महिगवां थाना प्रभारी ने जेष्ठ के सातवें बड़े मंगलवार पर करवाया विशाल भंडारा ! पत्रकार, प्रधान, व्यापारी गणमान्य व्यक्ति हुए शामिल,लिया प्रसाद


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना परिसर में जेष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने शिव शंभू भोलेनाथ के मंदिर में विधि विधान से हवन पूजन कर विशाल भंडारा का आयोजन करवाया। जहां पर हनुमान एवं राम भजनों से पूरा थाना परिसर भक्तिमय था। वहीं थाना प्रभारी ने स्वयं अपने हाथों से सभी को हनुमान जी का प्रसाद बांटा। इस दौरान थाना परिसर में बख्शी का तालाब और इटौंजा लखनऊ क्षेत्र के पत्रकार,ग्राम प्रधान, व्यापारी अन्य संभ्रांत व्यक्ति शामिल हुए। जहां पूड़ी सब्जी व बूंदी का प्रसाद पाया। वही भंडारा दोपहर 3 बजे से लेकर रात 11 बजे तक चलता रहा। वहीं इटौंजा बीकेटी सैरपुर मड़ियांव जानकीपुरम समेत जिले भर में जगह-जगह भंडारे किये जा रहे थे। कहीं पूड़ी सब्जी, तो कहीं छोला चावल, तो कहीं शरबत, तो कहीं बूंदी, कहीं लड्डू का प्रसाद हनुमान भक्तों में वितरण किया गया। इस दौरान महिगवां थाना परिसर में सभी दरोगा सुनील अन्य,सिपाही बनारसी ,दिनेश यादव अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |