Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन


आगरा । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में प्राचार्य डायट अनिरुद्ध यादव के निर्देशन एवं दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आगरा के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय आर्ट इंटीग्रेशन इन टीचिंग एंड लर्निंग की तीन दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया । तीसरे दिवस के प्रथम सत्र को डॉ. कल्पना गुप्ता द्वारा कला के वर्गीकरण एवं विविध कलाओं का शिक्षण में कैसे उपयोग लाया जाए बताया गया । किसी भी चित्र के एनलार्जमेंट को बनाना सिखाया गया । प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने इस कार्यशाला से सीखी विधाओं को कक्षा में प्रस्तुतीकरण करने की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि यह आपके विषय को सरल बनाने एवं शिक्षण में कला कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण है । कार्यशाला के दूसरे सत्र में संयोजक एवं समन्वय डॉ प्रज्ञा शर्मा एवं लक्ष्मी शर्मा द्वारा बच्चों को विभिन्न समूह में वर्गीकृत कर विभिन्न विषयों के पाठों  का वर्गीकरण किया गया । पाठों के आवंटन के उपरांत संदर्भदाता द्वारा विजुअल आर्ट के माध्यम से मास्क निर्माण करना बताया गया । साथ ही क्ले के द्वारा विभिन्न वस्तुओं के निर्माण एवं पीओपी द्वारा महाकवियों, रचयिताओं के चित्र निर्माण करना सिखाया गया । तत्पश्चात सभी समूह ने अपना प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर अनिल कुमार, यशवीर सिंह, कल्पना सिन्हा, संजीव कुमार सत्यार्थी, हिमांशु सिंह, यशपाल सिंह,अबू मोहम्मद आसिफ,रंजना पांडे,धर्मेंद्र गौतम, पुष्पेंद्र सिंह, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में डॉ प्रज्ञा शर्मा एवं लक्ष्मी शर्मा ने सभी सन्दर्भदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |