संग्रामपुरः बीडीओ से रास्ते की मरम्मत कराने की मांग
June 02, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर मुख्यालय पर पहुंचकर क्षेत्र के ग्रामसभा नेवादा कनू निवासी बृजेन्द्र सिंह लोहा और संतोष तिवारी दूबेपुर सरैया कनू ने जन सुनवाई के तहत ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित होकर खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर को लिखित शिकायत करके रास्ते के मरम्मत की मांग की। नेवादा कनू निवासी बृजेन्द्र सिंह लोहा ने बताया कि बीते 2007 के ग्राम पंचायत कार्यकाल में बनाई गई सड़क का जीर्णोद्धार कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को जनसुनवाई के तहत लिखित शिकायत की है उन्होंने बताया कि पक्की सड़क से खड़ंजा तक जाने के लिए लगभग 100 मीटर रास्ता खराब पड़ा है जिससे रवि प्रकाश सिंह - हरिकेश -अजय -राधेश्याम -रामलाल- बच्चा सिंह -महेन्द्र सिंह आदि घर से सम्पर्क बरसात में टूट जाता है बरसात के दिनों में इस रास्ते पर पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता है उन्होंने बताया कि यह मार्ग हमारे गांव का महत्वपूर्ण रास्ता है जो मठिया-शीतलागंज-चंद्रिकन बोझी आदि जाने के लिए एक ही रास्ता है। जिसमें पानी भर गया है।वहीं संतोष तिवारी ने बताया कि बीते दिन बरसात होने होने से हमारे गांव से खड़ंजा तक निकलने के लिए रास्ते में पानी भर गया जिससे आवागमन बाधित हो गया है उन्होंने बताया कि लगभग 10 ट्रॉली भट्ठे की मिट्टी डाल दी जाए तो आने वाली बरसात में आने जाने की कोई समस्या नहीं होगी। ब्लॉक पर तैनात एडीओ आईएसडी सुरेश कुमार जनसुनवाई करते हुए कहा कि शिकायत खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर कार्यालय पर अंकित कर दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
