Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: नेशन फर्स्ट चैलेंज अभियान का शुभारंभ, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान! स्वदेशी अपनाने, ईंधन बचाने, प्राकृतिक खेती और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं से जुड़ने की अपील


पीलीभीत। युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (माई भारत),  द्वारा “नेशन फर्स्ट चैलेंज” अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ते हुए “राष्ट्र प्रथम” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।अभियान के तहत युवाओं को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने, ईंधन की बचत करने, प्राकृतिक खेती को अपनाने, घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरण के अनुकूल सतत एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास और व्यक्तिगत संकल्प देश के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मेरा युवा भारत (माई भारत) के इस विशेष अभियान में जनपद के युवा सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को अपने द्वारा किए गए नवाचार, जागरूकता गतिविधियों अथवा राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के फोटो एवं वीडियो डल् ठींतंज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इससे न केवल युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।अभियान के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, संसाधनों का संरक्षण, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।जिला प्रशासन एवं युवा कल्याण विभाग ने जनपद के अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक युवा जिला युवा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।“नेशन फर्स्ट चैलेंज” युवाओं को राष्ट्रहित में सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभर रही है, जिससे समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को नई दिशा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |