प्रतापगढ़। जनपद में मंगरौरा ब्लाक के किशुनगंज अंचल में भवानी स्टील भंडार परिवार की तरफ से अपने आवास के सामने स्थित ज्वाला देवी मंदिर तिवारीपुर कला में आयोजित हुआ, श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ एवं नव दिवसीय भव्य संगीतमयी श्री रामकथा। विदित हो कि मेसर्स भवानी स्टील भंडार परिवार की अगुवाई में उनके घर के सामने स्थित मंदिर ज्वाला देवी मंदिर प्रांगण में सामूहिक रूप से भव्य विष्णु महायज्ञ व श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। श्रीराम कथा में कलश यात्रा 25 मई सोमवार एवं कथा का शुभारंभ 26मई को हुआ और 03 जून बुधवार को कथायज्ञ की पूर्णाहुति एवं सामूहिक हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। गौरतलब हो कि धर्मानुरागियों ने गर्मी के बावजूद श्रीराम कथा विष्णु महायज्ञ में बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की ,और 04 जून गुरुवार को विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद का वितरण हुआ।
गौरतलब हो कि भीषण गर्मी को देखते हुए कथा आयोजकों व कथाव्यास ने कथा का समय परिवर्तित कर दिया था, ताकि किसी को गर्मी के कारण कोई दिक्कत न हो,इसलिए कथा का समय शाम 6 बजे से रात्रि 09 बजे तक कर दिया गया था। गौरतलब हो कि श्रीराम कथा बहुत ही भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। विदित हो कि अयोध्या धाम से पधारी हुई कथाव्यास सुश्री सरिता जी ने नव दिवसीय कथा बहुत ही बढियां व विस्तारपूर्वक उपस्थित धर्मानुरागियों (सनातनी) को कथा सुनाई। नव दिनों तक भक्तिमय माहौल में ज्ञान रूपी सरिता बही। श्री रामकथा श्रवण के दौरान बीच-बीच कथाव्यास जी द्वारा संगीतमयी भजन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध रहे। श्री राम कथा में सुश्री सरिता जी ने बताया श्री राम कथा प्रसंग के दौरान बीच-बीच में उपस्थित लोगों को तमाम जीवनोपयोगी प्रेरक दृष्टांत सुनाया।
गौरतलब हो कि मंगलवार की कथा में जब प्रभु श्रीरामजी के वन जाने के दौरान की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा के दौरान बताया कि जब प्रभु वन जा रहे थे तो पूरे अयोध्यावासी उनके पीछे-पीछे तमसा नदी के तट तक छोड़ने गए थे ,और नदी तट पर रात्रि विश्राम की वेला में भाई लक्ष्मण ने अपने भइया व भाभी के विश्राम के लिए बालू व पत्तों की शैय्या बनाई थी, और अपने भाई व भाभी को जमीन पर सोता देख रात्रि भर रोये थे लक्ष्मण जी। वो ये सोचकर रोते रहे कि मेरे भाई जो मखमली विस्तर पर सोते थे, उनको आज जमीन पर सोना पड़ रहा है । विदित हो कि मंगलवार रात्रि में श्रीराम कथा के समापन वेला पर कथाव्यास सुश्री सरिता जी ने मां ज्वाला देवी मंदिर को भव्य ट्रस्ट बनाने का सुझाव व शुभकामनाएं दी। विदित हो कि बुधवार को विष्णु महायज्ञ के पश्चात 04 जून गुरुवार को बहुत ही भव्य व विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें गांव व क्षेत्र के तमाम सनातनी श्रद्धालु भक्त पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किए।
उक्त मौके पर प्रमुख रूप से राजाराम तिवारी, बाबूलाल पांडेय, लल्लन प्रसाद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य इंद्रदेव तिवारी,देवमणि पांडेय, बब्लू प्रसाद पांडेय एडवोकेट, सी वी पांडेय, रवीश चंद तिवारी, महंथ पांडेय, युवा नेता शशांक तिवारी सहित तमाम सनातनी श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
