लखनऊ। राजधानी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। रूस की प्रतिष्ठित श्टेकपॉलिमर ग्रुप ऑफ कंपनीजश् के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल के कैंप कार्यालय पर उनसे और नगर आयुक्त गौरव कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक में लखनऊ नगर निगम द्वारा अपनाई जा रही कूड़ा निस्तारण, बायो-माइनिंग, लैंडफिल पुनर्वास और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। रूसी प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ के इस वैज्ञानिक स्वच्छता मॉडल की सराहना की और इसके अध्ययन के बाद इन तकनीकों को अपने देश में भी अपनाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों के बीच पर्यावरण अनुकूल कचरा प्रबंधन, तकनीकी सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में टेकपॉलिमर ग्रुप के मालिक इवान, निदेशक इरीना पिंगोरिना, सीईओ अमर दीप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
