Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः युवा मंडल चैक ने आयोजित किया 16वां विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया छप्पन भोग प्रसाद


लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर युवा मंडल चैक द्वारा कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के बाहर 16वें विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान हनुमान जी एवं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में विशेष रूप से छप्पन भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ ग्रहण किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा तथा पार्षद अनुराग मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। युवा मंडल चैक के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भंडारे की व्यवस्थाओं का संचालन किया। संस्था के पदाधिकारी अतुल गुप्ता ने बताया कि हनुमान जी की भक्ति और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर हर वर्ष इस भंडारे का आयोजन किया जाता है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि युवा मंडल चैक केवल धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाता है। इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को समाज सेवा एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल ‘बालाजी’, दीपक अग्रवाल, अतुल गुप्ता, संजीव अग्रवाल, जनार्दन जी, राजेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, लवली, काकुन, अजय अग्रवाल, मोहन, विक्कू, निखिल सहित संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग प्रदान किया।भक्तिमय वातावरण एवं जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के जयघोष के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था, सेवा और समर्पण का प्रतीक बन गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |