Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः माल में पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या! घर के फर्श पर पड़ी मिली लाश,पति ने भी खाया जहर,अस्पताल में भर्ती, गिरफ्तार


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के माल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घर के फर्श पर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना के बाद आरोपी पति ने जहर खा लिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।माल पुलिस के मुताबिक आजाद नगर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (55) ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी मोनिका सिंह (47) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला। वहीं घटना के बाद आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि उसने किसी विषाक्त जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतका के बड़े बेटे अंशुमान सिंह की तहरीर पर माल थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। वहीं एडीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर माल थाने पर सूचना मिली कि जितेंद्र नाम के युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम से भेज दिया है। बेटे से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |