लखनऊ। लखनऊ जिले में वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन यूनिवर्सिटी में चल रहे नेशनल टेक्निकल सेमिनार प्रशिक्षण के उपरांत मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा और पूर्वी विधानसभा से विधायक ओपी श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट वितरित किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, विश्वविद्यालय कुलसचिव विकास कुमार, वियतनाम से आए प्रशिक्षक मास्टर न्यूगयन हक और फैम ची, प्रदेश कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि मास्टर्स कैटेगरी में थपथा क्यूं कैटेगरी में चोंग्थम महादेव (मणिपुर),महेश मोहन मोरे (महाराष्ट्र), शिफू पांचा (तमिलनाडु)
सॉन्ग लिन मा ताओं में बृजेश कुमार भाऊ (जम्मू कश्मीर) गोल्ड, ऋषि कुमार ( उत्तराखंड) सिल्वर,मिलन ज्योति ( असम) ब्रोंज, आशीष कुमार (उत्तर प्रदेश) , सॉन्ग लिन किम में हिना देवी व पुष्पा रानी (मणिपुर) गोल्ड, हिमा भट्ट, सोनू शर्मा( उत्तराखंड) सिल्वर, मानसी जायसवाल, ज्योति उत्तर प्रदेश ब्रोंज को मुख्य अतिथियों ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
