Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मई माह की रैंकिंग जारीरू कृष्णानगर थाना अव्वल, आशीष कुमार बने सर्किल के सर्वश्रेष्ठ उपनिरीक्षक


लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन में मई 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को शनिवार को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद द्वारा ‘कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जोन में लागू ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम के आधार पर दिया गया।

माह मई में सर्वाधिक 1046 अंक प्राप्त कर थाना कृष्णानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार सिंह प्रथम स्थान पर रहे। उनकी टीम ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई, अंतरराज्यीय लूट एवं छिनैती गैंग का खुलासा, टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश तथा लाखों रुपये की बरामदगी जैसे उल्लेखनीय कार्य किए। दूसरे स्थान पर थाना गोसाईगंज के प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह और तीसरे स्थान पर थाना मोहनलालगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी रहे।

उपनिरीक्षकों की श्रेणी में मोहनलालगंज सर्किल के चैकी प्रभारी भागूखेड़ा आशीष कुमार ने 952 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गोसाईगंज सर्किल के उपनिरीक्षक लाल सिंह तथा कृष्णानगर सर्किल के उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

दक्षिणी जोन में मई माह के दौरान 11 गुंडा एक्ट की कार्रवाई, एक गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, तीन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 40 विवेचनाओं का निस्तारण, 45 पारिवारिक विवादों का समझौता तथा 42 जनशिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा साइबर सेल ने 12 लाख रुपये कीमत के 54 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मूल्यांकन प्रणाली से पुलिस कर्मियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में भी सुधार हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |