Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताडित करने की दर्ज करायी रिपोर्ट


आलमबाग। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता ने अपने पति समेत ससुरालियों पर मानसिक शारीरिक, दहेज समेत मारपीट करने  का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराया है।

दुर्गापुरी झोपड़पट्टी  निवासी सपना कश्यप के अनुसार  उसका  विवाह 11 मार्च 2025 को तालकटोरा निवासी सिद्धार्थ जायसवाल के साथ हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लाखों रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति सिद्धार्थ, सास लक्ष्मी जायसवाल, ससुर हर्ष कुमार जायसवाल और चाचा ससुर पप्पू जायसवाल कम दहेज लाने की बात कहकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे।पीड़िता का आरोप है कि आरोपित बार-बार मायके से नकदी और चार पहिया वाहन लाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता था। बीमारी की हालत में भी उसे परेशान किया गया। मामले में आलमबाग इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |