Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जब हमारी रक्षा की बारी आती, तो वे हमारे साथ खड़े नहीं होते, यह अच्छी बात नहीं-डोनाल्ड ट्रंप



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध से दूर रहने के लिए इटली की आलोचना की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट लिखी है। इसके पहले भी ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के खिलाफ ऐसा कुछ बोला था कि उन्हें तुरंत ही जवाब देना पड़ा था।

वहीं, अब ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'NATO और इटली पर खरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी, इटली और उसके प्रधानमंत्री ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और उससे जुड़े गंभीर परमाणु खतरे के मामले में शामिल होने के बारे में सोचा तक नहीं। दशकों से हम उनकी रक्षा करते आ रहे हैं, लेकिन जब हमारी रक्षा की बारी आती है, तो वे हमारे और बाकी दुनिया के साथ खड़े नहीं होते। यह अच्छी बात नहीं है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को लेकर कहा कि उन्होंने हाल ही में हुए जी-7 समिट में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट की थी। इस पर इटली की सरकार और खुद मेलोनी ने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने एक वीडियो संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'ट्रंप के दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।' उन्होंने कहा, 'इटली और मैं मिन्नतें नहीं करते।'

इसके साथ ही इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने प्रधानमंत्री मेलोनी और उनके देश को लेकर ट्रंप द्वारा किये गए दावों को 'गंभीर और अपमानजनक' करार दिया। उन्होंने इसी के साथ अगले सप्ताह प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी।

वहीं, अब ट्रंप ने एक बार फिर इटली और उनकी प्रधानमंत्री मेलोनी को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने अब ईरान युद्ध का मुद्दा मेलोनी के सामने उठाया कि उनके देश (इटली) ने ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं दिया। हालांकि, अभी इस पर इटली की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |