Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कर्नाटक के उडुपी जिले में नेशनल हाइवे पार करते हुए शख्स को कार ने मारी टक्कर, हवा में उड़ा शरीर


कर्नाटक के उडुपी जिले में सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, उडुपी में NH-66 पार करते समय एक शख्स को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की शख्स थोड़ी देर के लिए हवा में उड़ गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे की ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे की ये पूरी घटना रविवार शाम को उडुपी ज़िले के कोटा सर्कल क्षेत्र में हुई है। यहां नेशनल हाईवे-66 पार करने की कोशिश कर रहे 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मृतक की पहचान सतीश आचार्य (45) के तौर पर हुई है, जो ब्रह्मवारा के अरुरु के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, सतीश हाईवे पार कर रहे थे, तभी कुंदापुरा से मंगलुरु की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतीश आचार्य सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोटेश्वर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश आचार्य कोटा के अमृतेश्वरी मंदिर गए थे और हादिकेरे की ओर जाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे, तभी यह दु:खद हादसा हुआ।

उडुपी जिले के कोटा क्षेत्र में हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल की और मामला दर्ज किया है। इस हादसे को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |