Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी बेटी गिरफ्तार! मां का टॉर्चर सहन नहीं कर पा रही थी, बात-बात पर टोका जाता था


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के के.आर. पुरम इलाके में हाल ही में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया था। दावा किया जा रहा था कि एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान सोमसुंदर (उम्र 52 साल), उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (उम्र 48 साल) और छोटी बेटी सुप्रिया (उम्र 19 साल) के रूप में की गई थी। जानकारी के मुताबिक, श्वेता (आरोपी) के माता-पिता उसके लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ थे, इसलिए उनकी हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटी श्वेता को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बेटी श्वेता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुडुचेरी रेलवे स्टेशन पर श्वेता को इस केस के लिए बनाई गई स्पेशल टीम ने कस्टडी में लिया। आरम्भिक पूछताछ के दौरान श्वेता ने कुबूल किया कि अपनी मां मुत्थुलक्ष्मी की हत्या उसने ही की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने कहा कि उसकी मां ने उसकी आजादी छीन ली थी, वो अपनी मां का टॉर्चर सहन नहीं कर पा रही थी, बात बात पर उसे टोका जाता था, उसे अपने मन का कुछ भी नहीं करने दिया जाता था, यही वजह थी कि वो अपना घर छोड़कर आ गई थी।

आरोपी बेटी ने पुलिस को बताया है कि मां बाप और बहन के होने के बावजूद वो अनाथ की तरह महसूस करती थी। मां के इस बर्ताव से तंग आकर ही उसने अपनी मां की बर्बर हत्या कर दी। पुलिस को श्वेता के घर से एक डायरी भी मिली है, इस डायरी में भी श्वेता ने यही बातें लिखीं है कि वो आजाद रहना चाहती है, वो काफी तनावग्रस्त है और खुद को अनाथ की तरह महसूस करने लगी है।

पुलिस आरोपी बेटी श्वेता को पुडुचेरी से बेंगलुरु लेकर आ रही है। हालांकि, पुलिस को उसके बॉयफ्रेंड केनिथ के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, मर्डर के बाद दोनों एक साथ ही घर से निकले थे लेकिन उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और अकेले ही सफर किया। श्वेता के जरिये अब पुलिस केनिथ तक भी पहुंचने की कोशिश में है।

जांच के दौरान पुलिस को ये भी पता चला है कि केनिथ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के साथ साथ माता पिता से छिपाकर श्वेता ने अलग-अलग जगहों से लोन भी ले रखा था लोन की राशि करीब 30 लाख तक पहुंच गई, जब वो EMI नहीं दे पाई तो पेरेंट्स को बैंक नोटिस आने लगा जिसके चलते श्वेता और उसके परिवार के बीच रिश्ता और भी खराब हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |