Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: वायरल वीडियो प्रकरण में हिन्दू महासभा ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग


पीलीभीत। केजीएन कॉलोनी स्थित एक राजनीतिक दल के कार्यालय परिसर में कथित पशु वध के वायरल वीडियो को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में बकरीद के अवसर पर एक राजनीतिक कार्यालय परिसर में खुले स्थान पर पशु वध किए जाने जैसे दृश्य दिखाई दे रहे हैं। संगठन का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों के बीच असंतोष और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि वीडियो की सत्यता, घटना का स्थान, समय तथा परिस्थितियों की गहन जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए। संगठन ने कहा कि संबंधित कार्यालय ऐसा स्थान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर पहुंचते हैं। ऐसे सार्वजनिक महत्व के परिसर में यदि इस प्रकार की घटना हुई है तो उसका व्यापक सामाजिक प्रभाव पड़ सकता है।

हिन्दू महासभा ने यह भी उल्लेख किया कि संबंधित परिसर के निकट धार्मिक स्थल स्थित होने के कारण क्षेत्र की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर जनभावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के सामाजिक तनाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन में वायरल वीडियो की जांच के साथ-साथ कार्यालय से जुड़े कुछ व्यक्तियों पर पूर्व में लगाए गए विभिन्न आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद, नजूल भूमि, शत्रु संपत्ति पर कथित कब्जा, प्लॉटिंग एवं बिक्री सहित अन्य मामलों को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके अतिरिक्त आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी आरोपों की भी जांच कराने की मांग उठाई गई है।

संगठन ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं तथ्यपरक जांच कराई जाए तथा यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा कानून का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में जनपद में शांति, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, जितेंद्र मौर्य, अमन संजोग, नरेंद्र श्रीवास्तव, अंकुर सिंह भदौरिया, राहुल राठौर, सनी कश्यप, प्रमोद कश्यप, भगवानदास वर्मा, प्रकाश अग्निहोत्री, आयुष सक्सेना, मनोज वर्मा, महिला महामंत्री कविता वंशवाल, योगी गंगवार, राहुल मिश्रा, सुनील कुमार, अनिल कुमार, अर्जुन ठाकुर, प्रेम सागर शर्मा, ललित भारती, कुंवर पाल, शशिकांत, यज्ञ स्वरूप, आदित्य गंगवार, विशेष, संजीव गंगवार, विमल गंगवार, गंगा प्रकाश, चिंतामणि, राजवीर पाल, प्रदीप भटनागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |