जामो: मिट्टी की दीवार गिरने से मां बेटी की मौत
June 06, 2026
जामो/अमेंठी। रात्रि में लगभग तीन से चार के बीच में ग्राम पूरे परमेश्वरी घाटमपुर थाना रंउव मिट्टी के मकान की दीवार गिरने से उसके अंदर सो रहे कमलेश कुमारी पत्नी ओमप्रकाश उम्र 35 वर्ष आशि पुत्री ओम प्रकाश उम्र 7 वर्ष तथा दीपांशु पुत्र ओमप्रकाश उम्र 8 वर्ष घायल हो गए जिन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने कमलेश कुमारी व आशी को मृत्यु घोषित कर दिया। वही बेहतर इलाज हेतु दीपांशु उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर किया गया है । डेथ मेमो के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था सामान्य है परिवार को सरकारी सहयोग की बड़ी आवश्यकता है साथ ही जिस बेटे का इलाज चल रहा है उसको शासन प्रशासन को निशुल्क करने पर जोर देना चाहिए क्योंकि परिवार भीषण गंभीर संकट से गुजर रहा है जिस बच्चे का इलाज चल रहा है उसके सर से मां का साया उठ चुका है वही बहन की भी मौत हो चुकी है आखिर कैसी होगी घायल की देखभाल।
