Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः भारत सरकार द्वारा लगाए गयें सोलर पैनल चोरों ने कर लिए, चोरी पुलिस से शिकायत


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर राजा के मजरा उदवतपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से आंगनबाड़ी परिसर में लगे सोलर पैनल जो कि भारत सरकार द्वारा लगाए गए थे, जिनको अज्ञात चोरों ने खोलकर चोरी कर ले गए। जिसकी शिकायत उदवतपुर आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यकत्री संगीता देवी ने इटौंजा थाने में की है, उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर लगे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सोलर पैनल को चोरों ने चुरा लिया है, जिसका पता लगाया जाए। वहीं सूत्रों की मानें तो, इससे पहले भी हल्का नंबर एक में दुघरा गांव से तीन भैंस चोरी हो गई थी, उसके कुछ दिन पहले ही अकड़रिया कलां गांव से मुनेश्वर यादव नामक व्यक्ति की एक भैंस चोरी हो गई थी, जिसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। वहीं क्षेत्र में गस्त ना होने व पुलिस सक्रियता कम होने की वजह से क्षेत्र में लगातार चोरियां बढ़ती जा रही हैं। जिसमें पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |