संग्रामपुर: इण्टर कॉलेज कालिकन परीक्षा केंद्र पर पुलिस व प्रशासन का रिहर्सल
June 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। आगामी पुलिस नागरिक सुरक्षा (सिपाही) भर्ती परीक्षा के सुचारू और नकलविहीन संचालन के लिए इण्टर कॉलेज कालिकन धाम परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा , तकनीकी व्यवस्था और कर्मचारियों की मुस्तैदी का एक विस्तृत फुल रिहर्सल ( मॉक ड्रिल) आयोजित किया गया।परीक्षा आगामी 8,9और 10 तारीख को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग(तलाशी) और बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए उपकरणों की कार्यप्रणाली जांचीं गई।सभी कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई ताकि परीक्षा के दौरान लाइव मॉनिटरिंग और रिकार्डिंग सुनिश्चित रहे । परीक्षा केंद्र पर बिजली आपूर्ति जनरेटर, स्वच्छ पेयजल और साफ सफाई की भी स्थिति परखी गयी। आपातकालीन स्थिति में मेडिकल किट और प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था रहेगी।यह मॉक ड्रिल सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र इंटर कॉलेज कालिकन धाम अनुश्री त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। मॉक ड्रिल में प्रधानाचार्य आरपी सिंह इण्टर कॉलेज कालिकन धाम , संजय सिंह थानाध्यक्ष संग्रामपुर , रूपेश कुमार सीडीपीओ संग्रामपुर व अन्य थाने का पुलिस बल शामिल हुआ।
