संग्रामपुरः सड़क दुघर्टना में युवक घायल
June 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र के पुन्नपुर निवासी शक्ति पुष्पकार पुत्र पृथ्वी पुष्पकार उम्र 22 वर्ष का आज सुबह लगभग 8 बजे शीतला गंज जाते वक्त पूरे ब्रह्मचारी के पास रोड एक्सीडेंट हो गया एम्बुलेंस के माध्यम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार कालिकन में फूल -माला की दुकान है सुबह 05 बजे दुकान पर आ जाते हैं लगभग 8 बजे मोटरसाइकिल से पुन्नपुर घर जा रहे थे कि पूरे ब्रह्मचारी शीतला गंज -कालिकन मार्ग पर अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और शक्ति को गहरी चोट आ गई।
.jpg)