Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: क्लैट ऑल इंडिया रैंक वन गीताली गुप्ता ने लखनऊ में साझा किए सफलता के मंत्र! एडीशनल डिस्ट्रिक्ट जज योगेन्द्र चैहान ने टॉपर्स टॉक में टॉपरैंकर्स के छात्रों का किया मार्गदर्शन साथ ही दिया गुरुमंत्र


लखनऊ। लखनऊ में आज कानून की किताबों की खूब चर्चा थी, वजह थी क्लैट 2026 की ऑल इंडिया टॉपर गीताली गुप्ता जोकि आज लखनऊ में  टॉपरैंकर्स द्वारा आयोजित टॉपर्सटॉक के लिए मौजूद थी। उनकी मौजूदगी इसलिए भी खास थी क्योंकि उन्होंने टॉपरैंकर्स से ही पढ़ाई की और उन्हीं के संरक्षण में उन्होंने आज  देश में सबसे पहली रैंक हासिल की है। गीताली ने आयोजित एक विशेष मार्गदर्शन सत्र में छात्रों के साथ अपनी सफलता की रणनीति साझा की। इस सेमिनार में बड़ी संख्या में विधि प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लगभग चार सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ एडीशनल डिस्ट्रिक्ट जज, हरदोई योगेन्द्र चैहान, क्लैट 2026 ऑल इंडिया रैंक वन गीताली गुप्ता तथा टॉपरैंकर्स लखनऊ के सेंटर डायरेक्टर विशाल शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि योगेन्द्र चैहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को न्याय एवं विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गीताली गुप्ता रहीं, जिन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने 12वीं की पढ़ाई के साथ क्लैट की तैयारी कैसे की परीक्षा में प्रश्नों को किस रणनीति से हल किया और विभिन्न सेक्शनों में बेहतर प्रदर्शन के लिए किन तरीकों को अपनाया। उन्होंने विशेष रूप से जनरल नॉलेज की तैयारी, नियमित मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताया।इस अवसर पर क्लैट 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्रों ने भी अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं। लखनऊ के शौर्यवर्धन त्रिवेदी ने बताया कि क्लैट 2025 में 2700 से अधिक रैंक प्राप्त करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और एक वर्ष की समर्पित तैयारी के बाद ब्स्।ज् 2026 में ।प्त् 78 हासिल कर नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (छस्ैप्न्), बेंगलुरु में प्रवेश प्राप्त किया।वहीं अपूर्व श्री ने डिप्रेशन से लड़ते हुए इंजीनियरिंग की तैयारी छोड़कर कानून के क्षेत्र को चुना और अपनी मेहनत के दम पर छस्ैप्न् बेंगलुरु में प्रवेश हासिल किया।उनकी कहानी ने छात्रों को अपने वास्तविक लक्ष्य और रुचि के अनुसार करियर चुनने का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशाल शर्मा, सेंटर डायरेक्टर, टॉपरैंकर्स लखनऊ ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के सफल विधि पेशेवर के रूप में तैयार करना है। उन्होंने बताया कि संस्थान में छस्न् पूर्व छात्रों की अनुभवी टीम विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करती है।इस दौरान अवनीश मिश्रा (छस्न् विशाखापट्टनम) और इस्तुवी सोनकर (छस्ैप्न् बेंगलुरु एवं सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे) सहित फैकल्टी सदस्यों ने भी छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने टॉपर्स और विशेषज्ञों से संवाद कर ब्स्।ज् तैयारी, करियर अवसरों और विधि शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। आयोजन ने छात्रों को सफलता के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सही दिशा में तैयारी करने का आत्मविश्वास भी प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |