Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

क्या किडनी के मरीज गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं? जानें


गर्मियां आते ही लोग कहते हैं कि गोंद कतीरा खाओ गर्मियां दूर भगाओ। इसलिए इस मौसम में लोग इसका सेवन भरपूर मात्रा में करते हैं। क्रिस्टल की तरह दिखने वाला गोंद कतीरा अपनी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है। इसका सेवन करने से गर्मी से राहत और पेट को ठंडक मिलती है साथ ही यह बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है। लेकिन तामाम गुणों से भरपूर गोंद कतीरा का सेवन क्या किडनी के मरीज कर सकते हैं? कर्मा आयुर्वेदा' के डायरेक्टर और किडनी स्पेशलिस्ट डॉ. पुनीत धवन बता रहे हैं कि गोंद कतीरा का सेवन किडनी के मरीज कर सकते हैं या नहीं?

गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर खाने से यह शरीर को कूलिंग इफेक्ट देता है और बॉडी को हाइड्रेट करता है। यानी सही मात्रा में इसे लिया जाए तो यह थकान और गर्मी से होने वाली कमजोरी में आराम दिलाता है। साथ ही यह डाइजेशन में काफी मदद करता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है। इसे पानी में भिगोकर लोग इसका सेवन ड्रिंक के रूप में करते हैं। कई लोग इसे दूध में मिलाकर भी इसका सेवन करते हैं जिससे आपको एनर्जी मिलती है।

अगर आप किडनी के मरीज हैं तो आपको गोंद कतीरा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसे खाने से आपके डाइजेशन या इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस पर बुरा असर पड़ता है जिसका सीधा असर आपकी किडनी पर पड़ता है। दरअसल, गोंद कतीरा जेल की तरह फूल जाता है और बहुत ज़्यादा पानी सोखता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में किडनी स्टोन या किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ सकती हैं। तो अगर आप पहले से ही डायबिटीज या किडनी के मरीज हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से ज़रूर कंसल्ट करें। यानी गोंद कतीरा वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन किडनी के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए

किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप पानी खूब पिएं और बैलेंस्ड डाइट फॉलो करें। नमक और चीनी का कम सेवन करें और ताज़े फल, हरी सब्जियां तथा साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |