Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः कुत्तों को लेकर पड़ोसियों में के कहासुनी, महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप , केस दर्ज


आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कुत्तों को लेकर कहासुनी पर पड़ोसियों पर गाली गलौज धमकी देने का आरोप लगाया है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित किला मोहम्मदी नगर सेक्टर एम निवासिनी सोनी पाण्डेय पत्नी शुभम पाण्डेय ने बताया उसके घर के सामने छुन्नालाल, अखिलेश कुमार पुत्र मदन कश्यप ने अपने घर पर पाँच देशी कुत्ते पाल रखे है। आरोप है कि बीते 30 मई को पति द्वारा बिना लाइसेंस के कुत्ते पालने की बात कहने पर पड़ोसी छुन्नालाल व अखिलेश कुमार आग बबूला हो गये और गाली गलौज करते हुए खुद को अधिवक्ता होने की बात कह पीड़िता सहित पति को नंगा कर पीटने की धमकी दे पति को नौकरी पर चले जाने पर पीड़िता संग बच्चे के साथ घर पर अकेले रहने की बात कह पीटाई करने की धमकी देने लगे। जिसके चलते पीड़िता ने स्थानीय आशियाना थाने में छुन्नालाल व अखिलेश कुमार के खिलाफ लिखित नामजद शिकायत की है । पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |