Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः रामनगर की समस्याओं पर तत्काल एक्शन, नगर निगम और जलकल विभाग ने शुरू कराया समाधान कार्य


लखनऊ। रामनगर क्षेत्र में गंदे पानी, जलभराव एवं पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों की सूचना मिलते ही नगर निगम एवं जलकल विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

सोमवार को रामनगर गुरुद्वारा के सामने कानपुर रोड मुख्य मार्ग पर क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा गंदे पानी, भरी हुई नालियों, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की समस्या एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम जोन 5 की टीम एवं जीएम जलकल कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और नागरिकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।

जलकल विभाग द्वारा गंदे पानी की समस्या के निराकरण हेतु तत्काल पाइपलाइन मेंटेनेंस टीम को कार्य पर लगाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक तकनीकी निरीक्षण कर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य प्रारंभ कराया।

जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए मिनी नलकूप स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इससे क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

जीएम जलकल ने क्षेत्रीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि गंदे पानी एवं पेयजल से संबंधित समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है तथा अगले तीन दिनों के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |